HomeUncategorizedदालमंडी ध्वस्तीकरण में आग लगने वाले आरोपियों पर केस दर्जः युवक ने...

दालमंडी ध्वस्तीकरण में आग लगने वाले आरोपियों पर केस दर्जः युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग, एक आरोपी गिरफ्तार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट : धनेश बदलानी

वाराणसी। वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने एक्शन लिया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने और आगजनी के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें दो भाइयों के अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया है।

पुलिस ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के दौरान बवाल करने वाले अजमत और फारूक खान को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं धारा 221 व 7 सीएल एक्ट के तहत अन्य कई लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने में अज्ञात रखा है। एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।

पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

बता दें कि सोमवार को दालमंडी में ध्वस्तीकरण के चलते एक युवक ने अपने मकान की खिड़की से निकलकर पेट्रोल अपने ऊपर और अपनी दुकान पर फेंक कर आग लगा दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी।

इसके बाद मकान में सीढ़ी लगाकर पुलिस अंदर गई और मकान को खाली करवाया और बुलडोजर से मकान का ध्वस्तीकरण किया गया। इस दौरान दालमंडी में हंगामे की स्थिति रही। लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में भी लिया था। इसके बाद सुरक्षा के बीच बुलडोजर से कार्रवाई भी की गई।


चौड़ीकरण के लिए दालमंडी की 650 मीटर की सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिसके लिए कुल 181 मकान और 6 मस्जिदें चिह्नित की गयी हैं। कल हुई कार्रवाई के बाद अभी तक कुल 50 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई है। कुल 15 मकान जमीदोज कर लिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular