चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : नवीन लालवानी

वाराणसी। के लंका थाना क्षेत्र में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ो के ठगी का मामला सामने आया है। होटल व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति ने भरोसे में लेकर आठ अलग-अलग शख्स को करोड़ो का चूना लगाया है।
पीड़ित रमेश सिंह के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के एक नामी होटल में जनरल मैनेजर के पद पर काम करने वाले हिमांशु गुप्ता ने कानपुर के कई लक्जरी गाड़ियों को वाराणसी के अलग अलग लोगो को बेचने के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
8 लोगों से अलग अलग की ठगी
पीड़ितों का आरोप है कि हिमांशु गुप्ता खुद को होटल के जीएम के साथ टूर ट्रैवेल का बड़ा व्यवसायी बताता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के कहने पर पीड़ित 8 शख्स ने अलग-अलग तारीख पर लक्जरी गाड़ियों के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया। इसमें ज्यादातर भुगतान बैंक खातों के माध्यम से की गई।
अब जानिए पूरा मामला
रमेश सिंह ने कहा – हिमांशु ने उन्हें भरोसा दिलाया गया कि वाहन शीघ्र ही पीड़ित के नाम ट्रांसफर करा दिया जाएगा, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी न तो गाड़ी ट्रांसफर हुई और न ही बकाया धनराशि वापस की गई। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा और अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पीड़ित को आशंका है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प ली है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में लेते हुए हिमांशु के खिलाफ धारा 316(2) और 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस अब उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से आरोपी के लोकेशन को तलाश रही है साथी उससे संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर रही।



