HomeUncategorizedचेतगंज पुलिस ने मारपीट में अंग-भंग करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे...

चेतगंज पुलिस ने मारपीट में अंग-भंग करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर ही धर – दबोचा , भेजा जेल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-302/2025, धारा-191(2), 115(2), 118(2), 351(3) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी सी 6/164 बागबरियार सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी को शम्भो माता मंदिर नाटी इमली से दिनांकः 28.12.2025 को समय 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक-27.12.2025 को थाना चेतगंज पर वादी की लिखित तहरीर बाबत् प्रतिवादीगण

आकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, उमा पाण्डेय व अन्य अज्ञात द्वारा एक राय होकर वादी की माँ को वाईपर, कुकर के ढक्कन तथा राड से मार कर सिर फोड़ देने, अंगुली दाँत से काटकर अलग कर देने तथा बीच-बचाव में आने पर वादी को मारने-पीटने तथा देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-302/2025, धारा- 191(2), 115(2), 118(2), 351 (3) BNS में साक्ष्य संकलन से पुष्टि उपरान्त थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर अंग-भंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आकाश पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी सी 6/164 बागबरियार सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।

सम्बन्धित अभियोग

  • मु0अ0सं0- 302/2025, धारा- 191(2), 115(2), 118(2), 351(3) BNS, थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

आकाश पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी सी 6/164 बागबरियार सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष।

अपराधी का दिनांक, समय व स्थान- शम्भो माता मंदिर नाटीइमली दिनांकः 28.12.2025 को समय 05.10 बजे

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी नि. विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. आरक्षी सत्येन्द्र कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. आरक्षी अमित कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular