HomeUncategorizedसिगरा पुलिस ने दो जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौक़े से रूपये व...

सिगरा पुलिस ने दो जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौक़े से रूपये व फ़ोन बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0480/2025, धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 1867 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01. मंगलम सोनकर उर्फ आकाश पुत्र सदालाल सोनकर निवासी म०न० सी 33/282 चन्दुआ छित्तूपुर थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष, 2. दिनेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी महंगीपुर पोस्ट रईसीपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को रोडवेज बस स्टैंड के पीछे साइकिल स्टैंड के पास थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 19/12/2025 को 1270/- रुपये व 01 एण्ड्राएड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-

दिनांक- 19/12/2025 को थाना सिगरा पुलिस चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में जवाहर

नगर तिराहे पर मौजूद थे कि पुलिस जन आपस में क्षेत्र में हो रहे ऑनलाइन जुआ व सट्टा के सम्बन्ध में बातचीत कर ही रहे थे कि उसी समय मुखबिर खास ने आकर बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे साइकिल स्टैंड के पास बैठकर 02 व्यक्ति ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस बल मुखबिर खास की इस बात पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर उनके द्वारा बताये गए स्थान रोडवेज बस स्टैंड के पीछे साइकिल स्टैंड की तरफ चल दिए और वह स्थान जहाँ पर आँनलाईन जुआ खेला जा रहा है कि तरफ इशारा करके मुखबिर खास हट बढ़ गया कि पुलिस बल छिपते छिपाते साइकिल स्टैंड के पास पहुँचे तो देखा कि साइकिल स्टैंड के पास में 02 व्यक्ति मोबाईल चला रहे हैं पुलिस बल जैसे ही उनके पास पहुँचे वह सकपका कर उठ खडे हुये तथा अपने मोबाईल फोन अपने जेब में डालने लगे। पुलिस बल द्वारा उनका नाम पता पूछते हुये यहाँ खड़े होने का कारण पूछा तो वहाँ मौजूद दोनों लोगो द्वारा बारी बारी से अपना नाम क्रमशः 1. मंगलम सोनकर उर्फ आकाश पुत्र सदालाल सोनकर नि0 सी33/282 चन्दुवा छित्तूपुर सिगरा वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष 2. दिनेश पुत्र बद्रीप्रसाद नि० महंगीपुर पोस्ट रईसीपुर थाना जंसा वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष बताया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग भाग्यलक्ष्मी वेब साईट के माध्यम से अपने मोबाईल के माध्यम से जीत हार की बाजी लगाकर जुआँ खेल रहे थे। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का यह कृत्य धारा 13 सार्वजनिक जुआँ अधिनियम का दण्डनीय अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 18.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विवरण पूछतांछ- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से नाम व पता पूछने पर सभी ने अपना नाम व पता बताते हुए बता रहे हैं कि हम लोग ऑनलाइन भाग्य लक्ष्मी एप के माध्यम से जुआ खेल रहे थे हम लोग 1 से 9 तक का कोई

भी नम्बर चुनकर बताते हैं यदि नम्बर बेबसाइड के माध्यम से खुल गया तो जीत होती है और यदि नहीं खुला तो पैसे डूब जाते हैं। यहां पर हम लोग आकर खेलते हैं। हम लोगों से गलती हो गई, हम लोगों को माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र-

  1. मंगलम सोनकर उर्फ आकाश पुत्र सदालाल सोनकर निवासी म0न0 सी 33/282 चन्दुआ छित्तूपुर थाना सिगरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।
  2. दिनेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी महंगीपुर पोस्ट रईसीपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

(1) 1270 /- रुपये नगद।

(2) 01 अदद एण्ड्राण्ड मोबाइल ।

गिरफ्तार/सराहनीय करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ0नि0 श्री कुमार गौरव सिंह, चौ०प्र० रोडवेज, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. उ0नि0 श्री दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  5. कां० जटाशंकर पाण्डेय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
  6. कां0 मंजीत गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular