HomeUncategorizedवाराणसी में बहू से 10 लाख रुपए दहेज मांगे: मांग पूरी न...

वाराणसी में बहू से 10 लाख रुपए दहेज मांगे: मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया, एसीपी के आदेश पर 6 लोगों पर केस दर्ज

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी। के जंसा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास और 10 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप है। राजातालाब के सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रार्थिनी तन्नू तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 12 फरवरी 2025 को मझगांवां पंडितान, कपसेठी निवासी बृजेश त्रिपाठी से हुआ था। विवाह में उनके ननिहाल पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले मायके से लाए गए सामान को घटिया बताने लगे और 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति बृजेश त्रिपाठी, ससुर दुर्गेश त्रिपाठी, सास ममता त्रिपाठी, ननद लिटिल उर्फ रोशनी और चचिया ससुर नागेश त्रिपाठी ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया।

जब पीड़िता के मामा संजीव को घटना की जानकारी हुई और वे उसे लेने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। ससुराल पक्ष ने पीड़िता के सभी जेवर और कपड़े अपने पास रख लिए। उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। ससुराल वालों ने धमकी दी कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो घर लौटने पर उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर जंसा थाना पुलिस ने नामजद पति और ससुराल पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular