चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को उप निरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय चौकी प्रभारी सूजाबाद मय हमराह उ0नि0 हरेन्द्र सिह, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा व हे0का0 मनीष कुमार यादव का. बृजेश राय के चौकी क्षेत्र मे मामूर होकर पडाव तिराहे पर मौजूद थे कि थाना रोहनिया वाराणसी के उ0नि0 दिनेश सिह मय हमराह हे.का. अखिलेश कुमार का.रानू कुमार के उपस्थित आये आपस मे बात चीत कर रहे थे तभी उ0नि0 दिनेश सिह द्वारा बताया कि रोहानिया थाना क्षेत्र मे काफी बडी मात्रा मे ANTF यूनिट लखनऊ की टीम व पुलिस द्वारा नशीला कफ सीरप बरामद किया गया है जिसमें पता चला है कि आपके क्षेत्र मे भी कहीं नशीले सीरप का अवैध गोदाम है उपरोक्त सूचना पर उपरोक्त पुलिस बल के सूजाबाद आर्मी ग्राउण्ड के पास एक गोदाम था वहा पहुंचे, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली

महोदय के निर्देशन में कमरे का ताला तोडा गया व कमरे के अंदर देखा गया तो काफी मात्रा में कार्टून/गत्ते रखे थे जिसमे पुलिस बल द्वारा पेटियों को खोलकर चेक किया गया तो 173 पेटी कफ सिरप बरामद हुयी मौके पर उपस्थित औषधि निरीक्षक वाराणसी चन्द्रेश द्विवेदी के समक्ष पुलिस बल द्वारा पेटियों को खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक पेटी मे 06 डिब्बे जिसमे प्रत्येक डिब्बे मे 25 शीशी ESkuf Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride सीरप 100 एमएल की बरामद हुयी जिनकी कुल संख्या 25950 शीशी है बरामद शुदा शीशियों में कोडीन नामक नशीला पदार्थ है जिसका अवैध भण्डारण किया गया था जिसमे कारण गिरफ्तारी बताकर रोहित कुमार वर्मा पुत्र रामप्रवेश वर्मा निवासी सूजाबाद पोस्ट कुष्ठ सेवा आश्रम थाना रामनगर वाराणसी समय करीब 19.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान
दिनांक 09/12/2025 समय 19.00 बजे, सूजाबाद आर्मी ग्राउण्ड के पास थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
अभियुक्त का विवरण
रोहित कुमार वर्मा पुत्र रामप्रवेश वर्मा निवासी सूजाबाद पोस्ट कुष्ठ सेवा आश्रम थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर रोहित कुमार वर्मा अपने द्वारा किये गये कृत्य की माफी मांगते हुए बताया कि साहब जहां से मुझे पकड़ा गया है वह गोदाम मनोज यादव का है जिसकी देखरेख मैं करता हूँ मनोज यादव इस गोदाम में कफ सिरफ का भंडारण करता था और यहीं से माल को बाहर भेजता था। मनोज यादव और उनका लड़का लक्ष्य दोनो मिलकर यहां से कफ सिरफ की सप्लाई करते थे।
बरामदगी का विवरण
173 पेटी में नशीला कफ सिरप ESkuf Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride सीरप 100 एमएल की कुल 25950 शीशी व एक अदद वाहन ONE TATA ACE टाटा कंपनी का।
आपराधिक इतिहास का विवरण- मु०अ०सं०- 0313/2025 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
वांछित अभियुक्त का विवरण-
- मनोज कुमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव निवासी 55/94 औसानगंज राजापुरा वाराणसी।
- लक्ष्य यादव पुत्र मनोज यादव निवासी निवासी 55/94 औसानगंज राजापुरा वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
- प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. प्रशांत पाण्डेय चौकी प्रभारी सूजाबाद थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी ।
- उ.नि. हरेन्द्र सिह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. पंकज मिश्रा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे.का. मनीष कुमार यादव थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
- का. बृजेश राय थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ. नि. दिनेश सिह थाना रोहानिया कमिश्नरेट वाराणसी।
- हे. का अखिलेश कुमार थाना रोहानिया कमिश्नरेट वाराणसी।
- का. रानू कुमार थाना रोहानिया कमिश्नरेट वाराणसी।



