चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। पीएम बनारस-खजुराहो के साथ ही देश के अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली चार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बनारस स्टेशन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने पीएम का स्वागत किया।
पीएम बनारस स्टेशन से चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदेभारत समेत लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एरणाकुलम-बेंगलुरु मार्ग वंदेभारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर लगभग तीन हजार प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी करेंगे।
पीएम दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक भाजपा कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। पीएम ने बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। बनारस रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के बाद पीएम गंतव्य के लिए रवाना होंगे।।।



