HomeUncategorizedरसड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: हत्या के इरादे से अपहरण करने...

रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: हत्या के इरादे से अपहरण करने वाले अभियुक्त को धर – दबोचा, भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कि वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि जब वादी अपने घर बाहर सड़क पर था कि प्रतिवादीगण द्वारा स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी में जबरन बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर मां बहन की गाली देते हुए बहुत मारे-पीटे तथा धमकी दिए की अगर पुलिस के पास गये तो पिस्टल से तुम्हारी हत्या कर देगें।

इस घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने रसड़ा पुलिस को लिखित तहरीर दिया था। जिस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु. अ. सं. 106/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 140(1) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।


इसी क्रम में बीते 23 अक्टूबर को उप निरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु.अ.सं.106/25 धारा 115(2), 351(3), 140(1) BNS में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित निषाद पुत्र हरेन्द्र निषाद निवासी ग्राम तिराहीपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को तिराहीपुर पुलिया के पास से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार कर लिए। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए रसड़ा पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा,. हेड कांस्टेबल आलोक सिंह सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular