HomeUncategorizedबाबा रामदल सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर में निशुल्क जांच...

बाबा रामदल सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर में निशुल्क जांच एवं उपचार, संस्थापक व सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काट किया उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। बाबा रामदल सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर पकवाइनार, पटना रसड़ा द्वारा नि: शुल्क इलाज ऑपरेशन, दवा वितरण शिविर का उद्घाटन बाबा राम दल

सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रविवार के दिन भव्य उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्र के कोने-कोने से आए हुए अनेक प्रकार के मरीजों का नि:शुल्क जांच – इलाज किया गया।


इस मौके पर मुख्य अतिथि शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गरीब असहाय लोगों का मेरे हास्पिटल में फ्री में इलाज किया जा रहा है।

कहा कि निशुल्क शिविर में क्षेत्र के लगभग 667 लोगों का जांच एवं इलाज किया गया। गंभीर बीमारी से ग्रसित 57 मरीजों को अपने ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

इस मौके पर आई स्पेशलिस्ट वाराणसी के डॉ अरुण कुमार, न्यूरो स्पेशलिस्ट एमडी एमबीबीएस डॉ अकित सिंह, एमबीबीएस एमएस बीएनडी आर्मी स्पेशलिस्ट डॉ सलाउद्दीन, एमबीबीएस एमएस ओबीएस डॉ पूजा गुप्ता, डॉ एनएन अवश्नी

एमबीबीएस,एमडी जनरल मेडिसिन, डॉ एमके प्रसाद आदि ने मरीजों का देखा। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, रिंकू सिंह,

वेद प्रकाश सिंह, प्रदीप राजभर, विकास वर्मा, दिनेश राजभर, अखिलेश सिंह, राधेश्याम यादव, राम बहादुर राजभर, धनंजय पांडेय, नित्यानंद सिंह, मुकेश सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular