HomeUncategorizedनवरात्रि के मद्देनज़र :पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का...

नवरात्रि के मद्देनज़र :पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जाना हाल, लोगों को दिया सुरक्षा का सन्देश

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी। शारदीय नवरात्रि शक्ति, साधना और आस्था का अद्वितीय प्रतीक है। माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के इस पावन पर्व पर जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह का विशेष माहौल रहता है इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा “मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने हेतु व्यापक रणनीति बनाई गई है पैदल गश्त एवं निरीक्षण किया गया

शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में विशेष पैदल गश्त एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौरव वंशवाल पुलिस उपायुक्त (काशी क्षेत्र) डा. ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे गश्त का आरंभ पुलिस लाइन तिराहा से किया गया जो ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट, लकड़ी मंडी तिराहा, चौकाघाट पुलिस चौकी, संजय नगर कॉलोनी, विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप मैदान, बड़ी बाजार, दोषीपुरा होते हुए जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग तक संपन्न हुआ। यह मार्ग मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रतिमा स्थापना स्थलों/पंडालों से होकर गुजरता है।


निरीक्षण के उद्देश्य निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, धार्मिक सौहार्द बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना था*

RELATED ARTICLES

Most Popular