HomeUncategorizedवाराणसी में परिजनों से नाराज युवक कुएं में कूदाः मानसिक अस्पताल से...

वाराणसी में परिजनों से नाराज युवक कुएं में कूदाः मानसिक अस्पताल से चल रहा था इलाज, NDRF ने निकाला शव

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

बनारस। वाराणसी में मंगलवार सुबह एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक, परिजनों से नाराज़ होकर घर से बाहर चला गया था। वह बैजनाथ इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास कुछ देर तक रुका रहा।

फिर पास ही स्थित एक पुराने कुएं की ओर चला गया। आसपास कोई न होने पर उसने कुएं में झांकने के बाद उसमें छलांग लगा दी। मामला लालपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती पांडेयपुर का है।

करन कुमार (21 वर्ष) के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

चूंकि कुआं काफी पुराना था और उसमें जहरीली गैस होने की आशंका जताई गई, इसलिए पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद ली। चौकाघाट से पहुंची एनडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने सुरक्षा उपायों के साथ कुएं में उतरकर युवक की तलाश की और उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
युवक के पिता संजय कुमार ने बताया कि उनका परिवार नई बस्ती पांडेयपुर में रहता है। करन कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था और उसका इलाज एक चिकित्सकीय संस्थान में चल रहा था। मंगलवार सुबह वह अचानक घर से बाहर चला गया और कुएं में कूद गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular