यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : अजय लखमानी

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय , श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगो में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में नाबालिग को अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अकिंत पुत्र राम उद्दर निवासी ग्रा0 बिसिया चैन थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा उम्र करीब 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास का विवरण-
- मु0अ0सं0 433/25 धारा 87,137(2) बीएनएस थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक घटना- 31/08/2025 समय 00.30 व स्थान टकटकपुर अर्दली बाजार कैण्ट वाराणसी
घटना का संक्षिप्त विवरण– अभियुक्त द्वारा नाबालिग पीडि़ता को बहला फुसलाकर शादी करने के लिये दिनांक 01/08/2025 को भगा ले गया जिस पर पीडिता के पिता के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
- प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी
- उ0नि0 आशुतोष त्रिपाठी
- हे0का0 अखिलेश कुमार
- का0 आशीष मिश्रा
- का0 राजन कुमार यादव



