यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : अजय लखमानी

वाराणसी: साइबर सेल और लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने मिलकर फर्जी सिम बनाकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों के पास से 18,000 से ज्यादा की नकदी, सिम कार्ड, बायोमेट्रिक मशीन और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरे ऑपरेशन में ‘लेडी सिंघम’ नाम से मशहूर उच्च अधिकारी नीतू कात्यान का अहम योगदान रहा। उनकी टीम ने कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति के साथ इस गिरोह को पकड़ा और शहर को एक बड़े साइबर खतरे से बचाया।।।



