HomeUncategorizedआम आदमी पार्टी का रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न, बीजेपी जनता को धोखा दी...

आम आदमी पार्टी का रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न, बीजेपी जनता को धोखा दी है : अंजनी तिवारी

ब्यूरो रिपोर्ट : न्यूज़ हैक 24

बलिया। आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का ग्राम पंचायत पूरा दलाई तिवारीपुर गांव में अंजनी तिवारी उर्फ झब्बू बाबा जिला महासचिव बलिया के नेतृत्व में घूम-घूम कर रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान हर घर संपर्क अभियान के तहत आवश्यक बैठक रखी गई जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार जी उपस्थित रहे । इस दौरान अंजनी तिवारी उर्फ झब्बू बाबा जिला महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक भ्रष्ट जनता पार्टी है जो दलित, शोषित ,पिछड़े तथा अन्य जातियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है यह मोदी सरकार डबल इंजन की सरकार जो कही जाती है जनता को धोखा देकर अपनी डफली बजाने का काम

करती है इन्होंने कहा कि जिस तरीके से डबल इंजन की सरकार चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपया सरकार बनते ही दी जाएगी और देश की जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं तो इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य ,चिकित्सा ,बिजली ,पानी को लेकर आज कहां सो रही है कि देश की जनता त्राहि माम कर रही है और भारतीय जनता पार्टी अपनी अपनी डफली बजाने तथा अपनी राज बजाने के और चुनाव में जितने की फर्जी तरीके से वोट चोरी करने का जुगाड़ करने में लगी हुई है । इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की टीम अखनपुरा गांव में पहुंचकर बंद पड़े विद्यालय के खिलाफ आवाज उठाई थी जिसको सरकार पुनः विद्यालय धरना प्रदर्शन करने के बाद खोल रखी है ।

श्री तिवारी ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के लोग समाज को शिक्षित बनाने की तमाम योजनाएं लागू करने का करने का काम करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी लोगों को अशिक्षित करने पर ज्यादा जोर दे रही है और लोगों को शराबी तथा नशेड़ी बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है यह सरकार 27000 विद्यालय को बंद करके 2730 8 मदिरा की दुकान खोल रखी है इससे साफ़ साबित होता है कि यह सरकार पूंजी पत्तियों की सरकार है और लोगों के हक को छीनना चाहती है

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप जी के साथ जिला उपाध्यक्ष संत प्रकाश सिंह संतोष वर्मा टुनटुन राम रंजू देवी, टुनटुन राम ,कन्हैया राम, तेलुगू, सनोज, अमित ,अनूप, प्रेमचंद राम, हरिंदर ,कमलावती देवी ,होली देवी ,रोहित कुमार ,अवधेश कुमार, विक्रम पहलवान ,मातनी देवी ,श्री भगवान, मनीष कुमार, शतरंज, प्रीतम ,सत्यम ,अष्टमी राम, दिलबहार, सागर राम, विशाल, संतोष ,विजेंद्र ,सुभावती तथा लगभग सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular