ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया । बैरिया में बुधवार को पुलिस – प्रशासन की तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बैरिया मु. फहीम कुरैशी व उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने किया।
यात्रा में थाने और चौकी के सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए। इनमें आरक्षी, कॉन्स्टेबल और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में लोगों ने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगे का स्वागत किया।

क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है। इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। पुलिस – प्रशासन की इस पहल से नगरवासियों में देश के प्रति गर्व और उत्साह जगा।
वहीं कंपोजिट विद्यालय रानीगंज के तहत बैरिया सीओ व एसडीएम के नेतृत्व में शिक्षकों संग तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विद्यालय के समस्त अध्यापकगण सम्मिलित रहे।



