HomeUncategorizedNH-233 पर ढेरही टोल प्लाजा बंद करने की मांग: वाराणसी में अजगरा...

NH-233 पर ढेरही टोल प्लाजा बंद करने की मांग: वाराणसी में अजगरा विधायक ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 (NH-233) पर बने ढेरही टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोकने की मांग तेज हो गई है। अजगरा विधायक और पूर्व प्रमुख अभियंता (PWD) ई० त्रिभुवन राम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने तक टोल वसूली तुरंत बंद की जाए।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि NH-233 का लगभग 18 किलोमीटर का हिस्सा (चेनेज 263 से 281 तक) पिछले 10 साल से अधूरा पड़ा है। यह काम भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद के कारण रुका हुआ था। हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुआवजे का बंटवारा और निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ। इसके बावजूद, दानगंज के पास ढेरही (बलरामगंज) में 2023-24 में टोल प्लाजा बनाकर टोल वसूली शुरू कर दी गई।

सड़क अधूरी होने के बावजूद टोल वसूली से करीब 40 गांवों के लोग परेशान हैं। इसमें ग्रामीण, मरीज, वकील, किसान और खासकर स्कूली बसों के आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह टोल प्लाजा असल में रामगढ़ गांव के पास बनना था और उसके लिए जमीन भी ली गई थी। लेकिन, इसे वाराणसी से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर बना दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है। संगठन ने अब 30 सितंबर 2026 को फिर से बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया है।

विधायक त्रिभुवन राम ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि जब तक जौनपुर और वाराणसी जिले के बीच बचा हुआ 18 किलोमीटर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक ढेरही टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद रखी जाए। इस पत्र की एक कॉपी NHAI के चेयरमैन को भी भेजी गई है ताकि जरूरी कार्रवाई हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular