HomeUncategorizedगोरखपुर से वाराणसी आकर टप्पेबाजी करने वाली 3 महिला गिरफ्तार: स्कार्पियों से...

गोरखपुर से वाराणसी आकर टप्पेबाजी करने वाली 3 महिला गिरफ्तार: स्कार्पियों से पहुंचती थी बॉर्डर, फिर ऑटो से शहर में आकर करती थीं टप्पेबाजी और चेन स्नेचिंग

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी पुलिस ने गोरखपुर से वाराणसी आकर टप्पेबाजी और चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं के गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इनमे पकड़ी गयीं तीनों महिलाएं गोरखपुर की रहने वाली हैं। वहीं उनका साथी और स्कार्पियो चालक भी गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस के अनुसार ये सभी गोरखपुर से स्कार्पियो से आते थे और उसे रिंग रोड पर पार्क कर शहर में अलग-अलग ऑटो से प्रवेश करते थे और महिलाओं को ऑटो के अंदर ही अपना शिकार बनाते थे। फिलहाल सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

9 सितंबर को महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया – 9 सितंबर को एक महिला ने लालपुर-पांडेयपुर थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि वह ऑटो में बैठी थी और उसके साथ बैठी अन्य महिलाओं ने उसे बातों में उलझकर उसकी सोने की चेन उतार ली थी। इसपर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से उस ऑटो की जानकारी किया। इसके बाद ऑटो चालक से ऐसी महिलाओं के फिर दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया।

आजमगढ़ रोड ऑटो स्टैंड से हुई गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया – 16 सितंबर की सुबह लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस को ऑटो चालक ने सूचना दिया की संदिग्ध दिखने वाली वही महिलांए आज आजमगढ़ रोड स्थित ऑटो स्टैंड पर मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी करके तीन महिलाओं सीमा निवासी ग्राम करवनिया, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, पिंकी निवासी सोहराबाद, थाना रौनापार, आजमगढ़ और कुसुम निवासी करवनिया, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

स्कार्पियो से आती थीं वाराणसी

डीसीपी वरुणा के अनुसार पूछताछ में तीनों ने बताया की वो सभी बैजनाथ निवासी फरसार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के साथ स्कार्पियो से रिंग रोड पर आते हैं। उसके बाद ऑटो से शहर में आकर चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी का काम करके वापस स्कार्पियो से गोरखपुर चले जाते हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बैजनाथ को स्कार्पियो सहित रिंग रोड से गिरफ्तार किया है।

तीनों महिलाएं शातिर, दर्ज हैं कई मुकदमें

पुलिस के अनुसार सीमा, पिंकी और कुसुम शातिर किस्म की टप्पेबाज हैं। सीमा पर जौनपुर, आजमगढ़ और वाराणसी में कुल 4 मुकदमें, पिंकी पर जौनपुर और वाराणसी में कुल तीन मुकदमें और कुसुम पर आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी में कुल 4 मुकदमें दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular