चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने और बिल वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को अनेई बिधुत फीडर से जुड़े साधोगंज बाजार स्थित एक वेल्डिंग कारखाने में छापा मारकर भूमिगत केबल के जरिए हो रही बिजली चोरी पकड़ी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बिजली अधिनियम की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विभागीय टीम के अनुसार, कारखाने में जमीन के अंदर गुप्त रूप से केबल बिछाकर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। जांच के दौरान चोरी का मामला सामने आने पर कार्रवाई हुई। अभियान के तहत कुड़ी फीडर से जुड़े बड़ागांव बाजार, साधोगंज, अनेई और आसपास के क्षेत्रों में कुल 18 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और लाखों रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली की गई।

सब-डिविजनल अधिकारी निखिल शेखर सिंह ने बताया कि बिजली चोरी पर रोक लगाने और पूरी राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जूनियर इंजीनियर अनेई राहुल प्रकाश ने उपभोक्ताओं से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की है।
इस टीम में टीजी 2 नीरज पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, दीना तिवारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।



