HomeUncategorizedवाराणसी में JDU विधायक ने उड़ाए 500-500 के नोट: कार्यकर्ता सम्मेलन में...

वाराणसी में JDU विधायक ने उड़ाए 500-500 के नोट: कार्यकर्ता सम्मेलन में जादूगर पर बरसाए, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे मौजूद

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वाराणसी में JDU ने अपनी सियासी सक्रियता बढ़ा दी है।

रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कोरौता स्थित रामलीला मैदान में पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मंच पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया।

कार्यक्रम में JDU विधायक अमरेंद्र पांडेय ने जादूगर के करतब दिखाने के दौरान मंच से 500-500 रुपए के नोट उड़ाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते मंच पर नोटों की बारिश होने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, विधायक ने कुल कितनी रकम उड़ाई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जादूगर के करतब के बीच उड़ाने लगे नोट

सम्मेलन में मंच पर जादूगर अपने करतब दिखा रहा था। इसी दौरान विधायक अमरेंद्र पांडेय ने अचानक जेब से 500-500 रुपए के नोट निकाले और हवा में उछालने लगे। मंच से नोट उड़ते देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों का ध्यान जादू के करतब से हटकर नोटों की ओर चला गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी JDU

दरअसल, JDU उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसी रणनीति के तहत रोहनिया में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पूर्वांचल में संगठन मजबूत करने की कोशिश

सम्मेलन का मकसद वाराणसी समेत पूर्वांचल में पार्टी का संगठन मजबूत करना है। JDU आगामी विधानसभा चुनाव में NDA के घटक दल के रूप में अपनी दावेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, संगठन विस्तार के इस कार्यक्रम में मंच से नोट उड़ाने की घटना अब चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular