HomeUncategorizedवाराणसी में शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ी 100-मीटर रेस: चॉक-डस्टर छोड़कर टीचर्स-डे पर...

वाराणसी में शिक्षिकाएं साड़ी में दौड़ी 100-मीटर रेस: चॉक-डस्टर छोड़कर टीचर्स-डे पर दिखाई प्रतिभा, 15 सेकेंड में नंदनी ने मारी बाजी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी में शिक्षा दिवस पर जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के विकास इंटर कालेज में भी शिक्षिकों के लिए विभिन्न आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर और 200 मीटर की रेस भी कराई गई। जिसमें शिक्षिकाएं साड़ी में चॉक-डस्टर छोड़कर फर्राटा भरते दिखाई दीं। मिनी स्टेडियम में हुए आयोजन में नंदनी ने 15 सेकेंड में 100 मीटर और 200 मीटर में अनुपम सिंह और गीतांजलि ने संयुक्त रूप से रेस जीत लिया। दोनों ने 32-32 सेकेंड का समय निकाला।

विकास इंटर कालेज में हुई दौड़

शिक्षक दिवस पर विकास इंटर कालेज में शिक्षिकाओं की रेस का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानध्यापक डॉ एके सिंह ने बताया प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 15 को महिला सशक्तिकरण का बिगुल बजाया था। ऐसे में शनिवार को शिक्षक दिवस पर कालेज की महिला शिक्षिकाओं की प्रतिभा को बाहर लाने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

साड़ी में दौड़ी नंदनी ने मारी बाजी

इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस सबसे पहले आयोजित की गयी। जिसमें नंदनी ने 15 सेकेंड का समय निकालते हुए रेस को जीत लिया। नंदनी ने कहा बचपन में रेस का शौक था और डिग्री कालेज तक खेल कूद में हिस्सा लिया। आज जब रेस का मौका मिला तो खुद को रोक नहीं पायी और दौड़ लगा दी और जीत गयी। इस रेस में डॉली पाल दूसरे, आस्था तीसरे, नीलिमा सिंह चौथे और महजबी पांचवे स्थान पर रही।

200 मीटर में बनी संयुक्त विजेता

विकास इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ में अनुपम सिंह और गीतांजलि संयुक्त रूप से प्रथम रही। दोनों ने 32-32 सेकंड का समय लिया। चांदनी पटेल दूसरे और आकांक्षा यादव तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में 52 शिक्षिकाओं ने पढ़ाई की चारदीवारी से बाहर निकलकर खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्रों ने किया उत्साहवर्धन

प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने रोजाना विद्यार्थियों को किताब, कॉपी, चॉक और डस्टर के जरिए शिक्षा देने वाली शिक्षिकाएं जब खेल मैदान में उतरीं तो माहौल देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं के बीच जीत को लेकर उत्साह दिखाई दिया। साथी शिक्षिकाओं और उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular