HomeUncategorizedवाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव: ट्रेन से कटकर...

वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव: ट्रेन से कटकर मौत की आशंका, पुलिस पहचान में जुटी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी में रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे लाइन के पास हुई।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे पंचकोशी चौराहा स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति के लहूलुहान पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव और प्रभाकर सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने देखा कि लगभग 65 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक ने बादामी रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। उसके हाथ में लोहे का कड़ा और रक्षा सूत्र बंधा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल नंबर 9454404398 पर सूचित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular