चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

राणसी के जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाने वाला पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में मायावती को सिंह पर सवार अष्टभुजाधारी देवी के रूप में दिखाया गया है। इसे स्थानीय नेता आशुतोष पाठक ने लगवाया है। पोस्टर के जरिए उन्होंने मायावती को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई है।
सिंह पर सवार अष्टभुजाधारी देवी के रूप में मायावती जिला मुख्यालय पर एक खंभे पर लगे इस बड़े होर्डिंग में मायावती को सिंह पर सवार दिखाया गया है। उनके आठ हाथों में अलग-अलग प्रतीक दर्शाए गए हैं। इनमें भारतीय संविधान, न्याय का तराजू, शिक्षा की पुस्तकें और मीडिया का माइक शामिल हैं।
पोस्टर में संविधान, न्याय, मीडिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों को भी रेखांकित किया गया है। इनके जरिए एक साफ, सुरक्षित और शिक्षित उत्तर प्रदेश बनाने का संदेश देने की कोशिश की गई है।
आशुतोष पाठक ने जताई मायावती को CM बनाने की इच्छा
पोस्टर के निचले हिस्से में इसे लगवाने वाले आशुतोष पाठक की तस्वीर हाथ जोड़े हुए दिखाई गई है। होर्डिंग पर लिखा है- ‘मैया मायावती जी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा, उत्तर प्रदेश को साफ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने की इच्छा।’
सपा MLC के बैनर के ऊपर लगा पोस्टर
इस पोस्टर के ठीक ऊपर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का बैनर भी लगा है। ऐसे में जिला मुख्यालय पर अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के बैनर एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
मायावती को देवी के स्वरूप में दिखाने वाला यह पोस्टर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे जहां बसपा समर्थक की ओर से मायावती के समर्थन में संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।



