HomeUncategorizedवाराणसी में जमीनी विवाद में ईंट-डंडों से हमलाः तमंचा लहराने, जातिसूचक गालियां...

वाराणसी में जमीनी विवाद में ईंट-डंडों से हमलाः तमंचा लहराने, जातिसूचक गालियां देने पर SC/ST एक्ट में केस

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

चोलापुर थाना क्षेत्र के पवारेपुर गांव में पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर ईंट-डंडों से हमला किया, जिसमें महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में तमंचा लहराने और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है।
जानकारी के अनुसार, पवारेपुर निवासी सौरभ खरवार पुत्र सुकूनंद खरवार का अपने विपक्षियों से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गांव के आकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रकाश सिंह उर्फ तेजू सिंह, अंकित खरवार और अतुल खरवार ने मिलकर हमला किया।

हमले में सौरभ खरवार, उनकी माता, पत्नी पूनम राजभर और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक पीड़ित की हाथ की अंगुली कट गई। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान अवैध असलहा (कट्टा) लहराया और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चोलापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular