चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी इलाके में पुलिस ने आधी रात छापेमारी की। इस दौरान अनैतिक गतिविधियों में शामिल मौके पर 4 महिला व 3 युवक मिले, सिगरा पुलिस और चेतगंज एसीपी ने मारा छापा
पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं
सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज चौकी अंतर्गत परेड कोठी में यह गेस्ट हाउस भोजनालय और बस सर्विस की आड़ में चल रहा था। यहां ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं।
पुलिस के मुताबिक, सड़क पर देह व्यापार कम होने के बाद इसे गेस्ट हाउस में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर शुरू कर दिया गया था। अब पुलिस ने गेस्ट हाउस में चल रहे ऐसे व्यापार पर भी कार्रवाई तेज कर दी है।



