HomeUncategorizedरोहनिया में विधायक ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को दिए...

रोहनिया में विधायक ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

Oplus_16908288

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शुक्रवार दोपहर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहनसराय स्थित जनसहयोग कार्यालय पर हुआ। इसमें रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ दूसरे इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे।

जनता दर्शन में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बताईं। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। कई मामलों को जल्द सुलझाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। विधायक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जनसमस्याओं को सुलझाने में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा सबसे पहले मिलना चाहिए।

डॉ. पटेल ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और सही तरीके से समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी विधायक को अपनी कई स्थानीय दिक्कतें बताईं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तालमेल बिठाकर इन समस्याओं को भी जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular