ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य
रिपोर्ट : आशीष कुमार सिंह

बलिया । बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव की भावना और राष्ट्रप्रेम के संदेश को लेकर रसड़ा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार एवं रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर भ्रमण किया। यात्रा रसड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम का संदेश दिया।
भव्य तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अंत में रसड़ा थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की अपील की। यात्रा में दक्षिणी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल सिंह, उत्तरी चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार, कांस्टेबल संतोष यादव, अंकुर वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




