HomeUncategorizedचोलापुर में हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर: पति-पत्नी गंभीर...

चोलापुर में हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर: पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

चोलापुर थाना क्षेत्र के कपीसा मोड़ हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दंपति सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जबकि अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार इन्द्रजीत (32) और उनकी पत्नी शिवांगी (27), निवासी मार्टिनगंज (थाना बरदह, जिला आजमगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो चालक को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दोपहर लगभग 3 बजे स्थानीय पुलिस बल के साथ उप-निरीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दानगंज चौकी प्रभारी ने बताया की मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular