HomeUncategorizedचोलापुर में लाखों की चोरी, घर से आभूषण-साड़ियां गायब: गोसाईपुर गांव में...

चोलापुर में लाखों की चोरी, घर से आभूषण-साड़ियां गायब: गोसाईपुर गांव में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर छोटा गांव में रविवार तड़के एक रिहाइशी मकान में लाखों रुपये की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर से सोने के आभूषण, मंगलसूत्र और रेशमी साड़ियां चुरा लीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित मकान मालिक वीरेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि शनिवार रात उनका परिवार खाना खाकर सो रहा था। तड़के लगभग 2:00 से 2:50 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुस गए। उन्होंने एक कमरे में रखे लोहे के बक्से का ताला तोड़ दिया।

बक्से से एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के कीमती सोने के मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण और महंगी रेशमी साड़ियां चोरी कर ली गईं। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तो कमरे का दृश्य देखकर हैरान रह गए। बक्सा टूटा पड़ा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी का पता चलते ही घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और चोलापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
वीरेंद्र प्रताप मिश्र के द्वारा चोलापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है प्रार्थना पत्र मिलने के बाद स्थानी पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की विधि कार्रवाई शुरू की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, उनका आरोप है कि पुलिस गश्त न होने से आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular