HomeUncategorizedचोलापुर में घर में घुसकर महिला से अभद्रताःविरोध करने पर दंपति को...

चोलापुर में घर में घुसकर महिला से अभद्रताःविरोध करने पर दंपति को पीटा, केस दर्ज

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव में एक महिला से घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर अचेत कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धरसौना गांव निवासी किरण यादव ने चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले रात लगभग 9 बजे गांव के गौतम यादव, इंद्रजीत यादव, गोपाल यादव और ओम प्रकाश यादव उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

जब महिला के पति गोविंद यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। पति को बचाने दौड़ी किरण यादव के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।

दंपति दबंगों की पिटाई से मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते महिला का मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली और 15,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

ग्रामीणों की मदद से घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती कराया गया। चोलापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular