चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड पर एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने बीती रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे चुरा लिया। यह घटना 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:48 बजे हुई।
गाड़ी मोहम्मद कादिर अली के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसका नंबर UP 63T 0289 है। सफेद रंग की यह पिकअप कादिर अली ने रोज की तरह अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी।
चोरी की यह पूरी घटना पीड़ित के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कछवा रोड वासियो का कहना है कि चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है उन पर कोई लगाम नहीं है अभी कुछ दिन पहले गाड़ी का कांच तोड़कर बैग और लैपटॉप चुराने की कोशिश किए थे चोरों ने आसपास खड़ी दो और गाड़ियों का लाक तोड़ने की कोशिश किया जब लाक तोड़ने में असमर्थ हुए तब मोहम्मद कादिर अली के गाड़ी पर हाथ साफ किये. पीड़ित ने कछवा रोड पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।



