चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनोट बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलाने संबंधी बयान पर पलटवार किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां लाखों-करोड़ों रुपए का निवेश कर रहे हैं। काशी का कायाकल्प कर दिया है।
अखिलेश यादव और उनके पिता ने अपनी सरकार में क्या किया? उनके कार्यकाल में यहां सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। अब उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है। इसे पूरा विश्व देख रहा है।
कहा- काशी में घूमेंगी, करेंगी शॉपिंग
कंगना ने कहा कि मैं यहां किसी काम से आई हूं। काशी आकर मेरा मन घूमने-फिरने के लिए उत्सुक हो जाता है। यहां के अलग-अलग स्थानों पर जाऊंगी। आनंद लूंगी। इसके साथ ही काशी में शॉपिंग भी करूंगी।

11 महीने पहले शिवलिंग खरीदकर ले गईं थीं
इससे पहले 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट काशी पहुंचीं थीं। तब उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए थे। फिर काशी की संकरी गलियों में घूमीं थीं।
उन्होंने दुकानों पर खरीददारी की। एक शिवलिंग भी खरीदा था। उन्होंने दीना चाट भंडार पर चाट भी खाई और कुल्हड़ में चाय भी थी।
कब-कब काशी आईं कंगना, वो जानिए-
6 मई 2017 को कंगना पहली बार फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। तब उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर गंगा पूजन किया था।
23 सितंबर 2019 में कंगना सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कार्यक्रम में शामिल होने आईं।
8 सितंबर 2020 को कंगना अपने काशी प्रवास के दौरान यहां आईं थीं। इसकी एक फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
25 नवंबर 2023 को कंगना काशी पहुंची थीं। तब उन्होंने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। काशी की गलियों में घूमीं थीं।




