चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

रोहनिया के बैरवन स्थित पाल बस्ती में शनिवार रात छुट्टा सांड के हमले में 65 वर्षीय शारदा पाल की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, वह अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और सांड को भगाया। परिजनों ने बताया कि शारदा पाल जान बचाने के लिए घर के अंदर गए, लेकिन सांड उनका पीछा करते हुए गलियारे में पहुंचा और उन्हें दीवार में दबा दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने घटना की सूचना रोहनिया पुलिस को दी। शारदा पाल के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, सांड पिछले कुछ दिनों में शारदा पाल पर तीन बार हमला कर चुका था। उसने गांव के गणेशु पाल पर भी दो बार हमला कर उन्हें घायल किया था। ग्रामीणों का कहना है कि सांड अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुका है।




