HomeUncategorizedजाम में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस: धनतेरस और दीपावली...

जाम में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस: धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से रास्ता बंद, स्थानीय लोगों ने हटवाए वाहन

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के लक्सा स्थित रामापुरा वार्ड नंबर 90 में शुक्रवार रात को धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के चलते जाम लग गया। लक्सा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से रास्ता बंद हो गया। इसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

एंबुलेंस में इमरजेंसी मरीज होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों और राहगीरों को हटवाकर रास्ता बनाया। इसके बाद एंबुलेंस जाम से निकलकर औरंगाबाद रोड की ओर रवाना हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहार के चलते लक्सा रोड पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही और सड़क पर वाहनों के दबाव से अक्सर जाम लगता है। लोगों ने प्रशासन से त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular