HomeUncategorizedवाराणसी में गंदे पानी में बैठकर अर्धनग्न प्रदर्शन: 3 महीने से सड़क...

वाराणसी में गंदे पानी में बैठकर अर्धनग्न प्रदर्शन: 3 महीने से सड़क पर भरा पानी, बोला- गंदे पानी की आ रही सप्लाई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी नगर निगम के सूजाबाद-डोमरी वार्ड के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर जलकल की पाइप लीकेज होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस दिक्कत से परेशान होकर गुरुवार की दोपहर स्थानीय पंकज कुमार यादव ने अर्धनग्न होकर पानी में बैठकर विरोध किया।

इस दौरान पंकज ने बताया की हमने कई बार सभी विभागों को लेटर दिया। पार्षद से कहा पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदा पानी आ रहा है। हमें वहीं इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारी मांग है की इसे जल्द से जल्द सही किया जाए।

रोड होती जा रही है खोखली

पंकज ने बताया – यह पड़ाव से लेके बहादुरपुर वाला मुख्य मार्ग है। और हम लोगों ने सारे अधिकारियों को सूचना दे दिया, अवगत करा दिया गया है, लेकिन यह लोग काम करने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगे जल निगम की पाइप लीकेज है, जो कि नीचे-नीचे रोड पोल (खोखला) होता जा रहा है।

ऊपर से किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा, कोई ट्रक बैठ जाएगा लेकर। यह अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। यह 3 महीने से यहां पानी भरा हुआ है। यहां के व्यापारी काफी परेशान हैं। यहां के क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।

पार्षद दे रहे हैं आश्वासन

पंकज ने बताया – पार्षद यही कहते हैं हो जाएगा, हो जाएगा। दिवाली का त्यौहार है। इसके बाद छठ पूजा है और इसके पहले जीउतिया (जीवितपुत्रिका) पूजा बीता है। सारी माताएं-बहनें इसी में से लोग आते-जाते हैं।

हिंदू धर्म के, मुसलमान धर्म के भाई लोग नमाज़ पढ़ने के लिए इसी गंदे पानी में से आना-जाना होता है। चार विद्यालय हैं। बच्चों इसी तरीके से पैदल आ रहे हैं, जा रहे हैं। गार्जियन हैं, उनको जूता-मोजा दिला रहे हैं। लेकिन इसी पानी में से उनका डेली आवागमन हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular