HomeUncategorizedवाराणसी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल: कपिसा मोड़ पर...

वाराणसी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल: कपिसा मोड़ पर युवक की हालत गंभीर, चालक मौके से फरार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के कपिसा मोड़ (दानगंज चौकी क्षेत्र) के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल युवक तरांव के अंकित सिंह और अन्य लोगों को केराकत (जौनपुर) का रहने वाला बताया गया है। खबर लिखे जाने तक उसके नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस और स्थानीय लोग उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी पहचान की जा रही है। फरार डंपर और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular