HomeUncategorized505 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तारः ANTF-वाराणसी टीम ने दबोचा, बिहार...

505 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तारः ANTF-वाराणसी टीम ने दबोचा, बिहार से बनारस में बेचने की थी तैयारी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी बाईपास के पास 505 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार सोनभद्र निवासी चंद्रभूषण यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की वाराणसी यूनिट ने बुधवार देर शाम को उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से 505 ग्राम हेरोइन, 520 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

एएनटीएफ वाराणसी यूनिट के प्रभारी कुलदीप शर्मा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अखरी बाईपास के पास हेरोइन बेचने की फिराक में है। इस पर एएनटीएफ की टीम ने रोहनिया पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रयागराज जाने वाले सर्विस रोड पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक मैरेज लॉन के पास मोटरसाइकिल सवार युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी निवासी चंद्रभूषण यादव (25) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी कमर में छिपाकर रखी गई काली पन्नी से भूरे रंग का पाउडर (हीरोइन) बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित उसका वजन 505 ग्राम मिला।

इसके अलावा 520 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बिहार से हेरोइन खरीदकर वाराणसी और अन्य जिलों में बेचने की बात बताई। बरामद मोटरसाइकिल का इस्तेमाल भी नशीले पदार्थ की बिक्री में किए जाने की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular