HomeUncategorizedवाराणसी में हार की समीक्षा करेगी भाजपाः ब्रजेश पाठक बोले- 2027 में...

वाराणसी में हार की समीक्षा करेगी भाजपाः ब्रजेश पाठक बोले- 2027 में फिर बनाएंगे प्रचंड बहुमत की सरकार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

शिक्षक एमएलसी चुनाव में वाराणसी सीट पर हार के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा हार की समीक्षा करेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा के बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के चुनावों में भाजपा ने अपनी पूर्व की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। जिन सीटों पर पार्टी को हार मिली है, वहां की कमियों की समीक्षा की जाएगी। वाराणसी सीट पर हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद पूरी बात सामने रखी जाएगी।

हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है सपा

समाजवादी पार्टी की ओर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव हारने के बाद ही EVM और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हैं। जब यही दल चुनाव जीतते हैं, तब इस तरह की टिप्पणियां नहीं करते।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पंजाब जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की जीत पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर ऐसे सवाल नहीं उठाए जाते। उनके मुताबिक, विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करता और उसे किसी भी तरह सत्ता हासिल करनी है।

संविधान के आधार पर काम करती है भाजपा ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के आधार पर कीम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण की योजनाओं ने जनता का भरोसा जीता है।

कानून-व्यवस्था पर भी गिनाईं उपलब्धियां

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है और आज कोई गुंडा-बदमाश या माफिया सक्रिय नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वाराणसी में हार पर समीक्षा का इंतजार

शिक्षक एमएलसी चुनाव में वाराणसी सीट पर भाजपा की हार के कारणों को लेकर जब ब्रजेश पाठक से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। अब नजर इस बात पर रहेगी कि समीक्षा में हार की क्या वजह सामने आती है और स्थानीय स्तर पर किन कमियों को जिम्मेदार माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular