HomeUncategorizedवाराणसी में युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कीः दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस...

वाराणसी में युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कीः दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस से कटा, खेतलपुर के सूरज कुमार की हुई पहचान।

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। यह घटना 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:20 बजे तरया गांव में शंकर जी के मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। युवक दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15018) की चपेट में आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल (UP65 FQ 2716) से मौके पर पहुंचा था। उसने गाड़ी ट्रैक के पास खड़ी की और ट्रेन आते ही रेलवे ट्रैक पर लेट गया।

मृतक की पहचान चौबेपुर थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी सूरज कुमार, पुत्र बांगुर राजभर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular