ब्यूरो रिपोर्ट – NEWS HACK 24

बलिया में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल और अग्रवाल समाज बलिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडेय और उनकी टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार दिया।
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, आकाश पटेल, प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता उर्फ राहुल और जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय लाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




