चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी के पाण्डेयपुर में प्रसिद्ध श्री रामलीला का आज 24 अक्टूबर, शनिवार को 21वां दिन है। पाण्डेयपुर चौराहे पर होने वाली इस रामलीला में कई खास प्रसंगों का मंचन किया गया।
आज की रामलीला में श्री राम राज्याभिषेक, वानरों की विदाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे दृश्य दिखाए गए। यह पाण्डेयपुर खजुरी की रामलीला का 131 वां साल है।
रामलीला समिति में महेंद्र भारती, किशोरी सोनकर, पंकज चौबे (उपाध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार यादव (बबलू) (महामंत्री), रामप्रसाद जैसल, हरी यादव, सूरज सोनकर (मंत्री) और राजकुमार कन्नौजिया (पप्पू) (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। व्यास बंशीधर तिवारी (एडवोकेट) और गौतम पाण्डेय हैं।
रामलीला का संचालन विनीत कुमार तिवारी कर रहे हैं। हनुमान जी मंदिर के पुजारी बैकुंठनाथ पाण्डेय, चुन्नावीर बाबा मंदिर के पुजारी और सूचना मंत्री संजय यादव भी समिति के सदस्य हैं।



