HomeUncategorizedएमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न, स्नातक में 35.04% मतदानः शिक्षकों ने लगाया...

एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न, स्नातक में 35.04% मतदानः शिक्षकों ने लगाया जोर, किया 68.72% मतदान, 21 केंद्रों पर हुआ मतदान

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान सकुशल संपन्न हो गया। मतदान शाम के 4 बजे तक चला। शिक्षक और ग्रेजुएट मतदाताओं में उत्साह देखें को मिला। स्नातक एमएलसी पर 24, शिक्षक एमएलसी पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इस मतदान में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक स्नातक पद पर 35.04 प्रतिशत और शिक्षक पद के लिए 68.72 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतदेय स्थलों से मतपेटिकाएं सील कर स्ट्रांग रोम पहाड़िया मंडी में पहुंचाई जा रही है। 8 जिलों से मतपेटिकाएं देर रात तक वाराणसी पहुंचेंगी और उन्हें स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
वाराणसी में दोनों निर्वाचन क्षेत्र मिलकर कुल 74,840 मतदाता हैं। जो शाम 4 बजे तक 21 पोलिंग सेंटर पर अपना मतदान देंगे। जिसके लिए कुल 102 बूथ बनाए गए। जिसमें स्नातक एमएलसी के 73 मूल बूथों के साथ 8 सहयक बूथ और शिक्षक एमएलसी के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं। स्नातक में में कुल मतदाता 66,952 और शिक्षक में कुल 7,888 मतदाता हैं।
8 जिलों के मतदाताओं ने किया मतदान

इस चुनाव में वाराणसी समेत आठ जिलों के मतदाता शामिल हुए। इनमें वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। सभी जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई। सदर तहसील सहित विभिन्न केंद्रों पर शिक्षक और स्नातक मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।

वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 66,952 और शिक्षक के 7,888 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 74,840 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के लिए कुल 21 पोलिंग सेंटर और 102 बूथ बनाए गए थे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 73 मूल बूथ और आठ सहायक बूथ शामिल थे, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 बूथ निर्धारित किए गए थे।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुआ मतदान

चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वैध पहचान पत्र की जांच के बाद ही मतदाताओं को केंद्र में प्रवेश दिया गया।

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराया जा रहा है। आठों जिलों से मतपेटिकाएं देर रात तक वाराणसी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular