चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

वाराणसी में जिला प्रशासन की खास सांस्कृतिक पहल ‘सुबह-ए-बनारस’ के तहत गुरुवार को घाट संध्या कार्यक्रम हुआ। इसमें कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उत्तर भारत की प्रसिद्ध नृत्य विधा कथक के जरिए कलाकार मनीष शर्मा और अर्पिता अग्रहरि ने भारतीय संस्कृति को पेश किया।
कलाकारों ने देवी स्तुति से नृत्य शुरू किया, फिर शिव स्तुति पेश की। तीनताल में भाव, पद, लय और ताल का सुंदर तालमेल दिखा, जिसने दर्शकों को खूब पसंद आया। कार्यक्रम का समापन भावुक ठुमरी नृत्य से हुआ। घुंघरुओं की झंकार और कलाकारों की भावुक मुद्राओं ने घाट पर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य और आध्यात्मिक भावों का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के आखिर में बालेश्वर तिवारी ने कलाकारों को प्रमाण पत्र दिए और आशीर्वाद दिया। सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका संचालन डॉ. उत्कर्ष केसरी ने किया। इस मौके पर कई दर्शक मौजूद रहे और सांस्कृतिक शाम का आनंद लिया।




