HomeUncategorizedवाराणसी के सेंट मेरीज स्कूल परिसर में घुसा सदिग्ध जानवर: CCTV फुटेज...

वाराणसी के सेंट मेरीज स्कूल परिसर में घुसा सदिग्ध जानवर: CCTV फुटेज में चहलकदमी करता दिखाई दिया, वन अधिकारी बोले- तेंदुआ नहीं फिशिंग कैट

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के सेंट मेरीज स्कूल में संदिग्ध तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह तेंदुआ बुधवार/गुरुवार रात तीन बजे देखा गया। स्कूल के सीसीटीवी में तेंदुए के कैद होने से हड़कंप मचा गया। स्कूल प्रबंधन ने सुबह होते साथ वन विभाग जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फोर्स और अधिकारियों ने जांच किया पर कोई जानवर कैंपस में नहीं मिला। फिर भी ते तेंदुए के सीसीटीवी में कैद होने से लोग परेशान हैं।

वन अधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ पहुंची टीम ने स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली पर कोई जानवर नजर नहीं आया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजय सिंह ने कहा यह फिशींग कैट है। फिर भी हम एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं। बता दें कि सेंट मेरीज स्कूल कैंटोनमेंट इलाके में है। ऐसे में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई संदिग्ध जानवर की चहलकदमी

गुरुवार की सुबह जब रोजाना की तरह स्कूल परिसर की सुरक्षा जांची जा रही थी। तब सीसीटीवी कैमरों की गतिविधि पर सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी। कैमरे के फुटेज को ध्यान से देखने पर पता चला कि एक संदिग्ध तेंदुआ जैसे दिखने वाला जानवर बड़े ही आराम से स्कूल परिसर के अंदर टहल रहा है। जानवर की इस चहलकदमी को देखकर सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना छावनी क्षेत्र प्रशासन, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और स्कूल के आसपास रहने वाले लोग खौफ के साए में आ गए।

स्कूल बंद होने से टला बड़ा हादसा, पुलिस ने रोकी आवाजाही

राहत की बात यह रही कि गुरुवार को स्कूल बंद था। जिसके कारण परिसर में बच्चे मौजूद नहीं थे। अगर आम दिनों की तरह स्कूल खुला होता, तो बच्चों और स्टाफ की मौजूदगी के चलते कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एहतियाती कदम उठाए। सेंट मेरीज स्कूल की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग और आसपास के रास्तों पर आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर लिया ताकि संदिग्ध तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर आबादी वाले क्षेत्र की तरफ न भाग सके।

वन विभाग ने बताया फिशिंग कैट

तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेष रेस्क्यू टीम वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जाल, पिंजरे और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने सेंट मेरीज स्कूल के चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू किया। घनी झाड़ियों और संभावित ठिकानों पर घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। परिसर को पूरी तरह से खंगालने के बाद जब तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। संजय सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद वह फिशिंग कैट प्रतीत हो रहा है। क्योंकि फुटेज क्लियर नहीं है। इसलिए एहतियात बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular