HomeUncategorizedराम-लक्ष्मण के सामने भरत-शत्रुघ्न जमीन पर लेटे: वाराणसी में भरत मिलाप देखने...

राम-लक्ष्मण के सामने भरत-शत्रुघ्न जमीन पर लेटे: वाराणसी में भरत मिलाप देखने विदेशी भी आए; काशी नरेश हाथी से पहुंचे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में 484 साल पुरानी भरत मिलाप लीला हुई। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण पुष्पक विमान से लीला स्थल पहुंचे। करीब 5 टन वजनी पुष्पक विमान को यादव बंधु कंधों पर उठाकर लाए।

भाइयों राम-लक्ष्मण का स्वागत करने के लिए भरत और शत्रुघ्न जमीन पर लेट गए। दोनों छोटे भाइयों को देखकर राम और लक्ष्मण रथ से उतरकर दौड़ पड़े। राम और लक्ष्मण ने दोनों भाइयों को जमीन से उठाया।

फिर राम ने भरत और लक्ष्मण ने शत्रुघ्न को गले से लगा लिया। चारों भाइयों के मिलन के बाद मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज गया। यह लीला भाइयों के प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश देती है।

भरत मिलाप देखने करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में आए। काशी नरेश कुंवर अनंत नारायण सिंह हाथी पर सवार होकर पहुंचे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular