HomeUncategorizedवाराणसी में कैथी टोल प्लाजा के पास दुकान में लगी: शॉर्ट सर्किट...

वाराणसी में कैथी टोल प्लाजा के पास दुकान में लगी: शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख, फ्रीजर और नकदी भी नष्ट

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 3 बजे रामशरण प्रसाद की दुकान में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

आग इतनी फैल गई थी कि दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार रामशरण प्रसाद के मुताबिक, इस घटना में करीब 25 हजार रुपये का फ्रीजर, 35 हजार रुपये का डीप फ्रीजर और 4,500 रुपये नकद समेत दुकान का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

रात में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना में दुकान का सारा सामान जल जाने से दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular