HomeUncategorizedसुंदरपुर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया: राधे-राधे के जयघोष...

सुंदरपुर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया: राधे-राधे के जयघोष से गूंजा इलाका, भक्तिमय माहौल में हुए कार्यक्रम

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के सुंदरपुर वार्ड में शनिवार का राधा अष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही पूरा इलाका “राधे-राधे” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वार्ड में भक्ति का माहौल दिखा।

राधा अष्टमी के मौके पर सुंदरपुर वार्ड में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने राधा रानी की पूजा कर इस उत्सव में हिस्सा लिया।

इस आयोजन में स्थानीय निवासी, श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

राधा अष्टमी को श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने राधा रानी की पूजा की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

भक्ति संगीत और भजनों के बीच पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूरे वार्ड में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular