HomeUncategorizedवाराणसी के श्याम मंदिर का मेन गेट बंद, श्रद्धालु नाराजः बुजुर्गों और...

वाराणसी के श्याम मंदिर का मेन गेट बंद, श्रद्धालु नाराजः बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी, भक्तों ने प्रशासन से व्यवस्था ठीक करने की मांग की

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के लक्ष्मीकुंड में श्याम मंदिर का मेन गेट बंद होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। भक्तों का कहना है कि मुख्य द्वार बंद होने के कारण उन्हें पीछे के रास्ते से मंदिर में प्रवेश कर दर्शन करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

मेन गेट से प्रवेश की मांग

श्रद्धालुओं के अनुसार, पहले मेन गेट से मंदिर में आसानी से प्रवेश मिल जाता था। अब मंदिर प्रशासन की ओर से पीछे के गेट से प्रवेश कराया जा रहा है। भक्तों का कहना है कि किसी एक व्यक्ति की गलती का असर सभी श्रद्धालुओं पर पड़ रहा है।

बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी

श्रद्धालु मुनमुन सिंह ने बताया कि मेन गेट बंद होने के कारण लोगों को पीछे के रास्ते से दर्शन के लिए जाना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। मिसिर पोखरा निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती का खामियाजा सभी श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय भक्तों में भी नाराजगी

मंदिर के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं ने भी मुख्य द्वार बंद होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से इसी रास्ते से लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं। अब मेन गेट बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले भक्तों को भी परेशानी हो रही है।

प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और लक्सा थाना प्रभारी से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। भक्तों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पहले की तरह मेन गेट से प्रवेश और दर्शन की व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular