HomeUncategorizedमद्धेशिया वैश्य समाज की सामान्य ज्ञान व मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न, सैकड़ों स्वजातीय...

मद्धेशिया वैश्य समाज की सामान्य ज्ञान व मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न, सैकड़ों स्वजातीय बच्चों ने लिया हिस्सा,

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया ।अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के तत्वावधान में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य गौरव सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 5 से 10 तक के सैकड़ों स्वजातीय छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के युवा नगर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
दिलीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि पिछले एक दशक में मद्धेशिया समाज ने शिक्षा, सामाजिक, खेलकूद एवं राजनीतिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। उन्होंने बताया कि अकेले रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र में समाज के आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान हैं, जबकि पूर्वांचल में दर्जनों स्वजातीय लोग नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की यह प्रगति सामूहिक एकजुटता और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्ष प्रतियोगिता को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा इसमें अन्य प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया जाएगा, जिससे समाज के अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विनोद मास्टर, सूर्य नारायण मास्टर, अमित गुप्ता, विश्व बंधु गुप्ता, निधि गुप्ता, कोमल गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इस दौरान राजेश गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, झाम लाल, संतोष आर्य, सुजीत मद्धेशिया, रामबाबू गुप्ता, पुनीत गुप्ता, रवि गुप्ता, विकास गुप्ता, सिंटू गुप्ता, लाला गुप्ता, अमित कैटरिंग** सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर समाज के लोगों ने आयोजकों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और भव्य रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular