चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र स्व. ललन, निवासी टेंगरामोड़ भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 06 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता ने थाना रामनगर में लिखित सूचना दी थी कि जमीनी विवाद को लेकर उसके भाई, भतीजे एवं उनके दोस्तों द्वारा उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे वह अचेत हो गया था। शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि मुकदमे में मुख्य आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर रात करीब 20:45 बजे मालवीय चौराहे के पास, थाना लंका क्षेत्र, वाराणसी से अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में गलती स्वीकार करने की बात
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि हमलोगों का पैतृक जमीन को लेकर विवाद था, जिसमें आपसी कहासुनी बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई।
मामले में रामनगर थाने में मु0अ0सं0 0235/2026, धारा 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 आदित्य कुमार राय (चौकी प्रभारी करसड़ा), उ0नि0 अनिल राजपूत, उ0नि0 बाल योगेश्वर गौड़ तथा का0 इकरार मोहम्मद, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।



