HomeUncategorizedवाराणसी दक्षिणी विधायक का 54वें दिन राजघाट वार्ड में प्रवासः विधायक ने...

वाराणसी दक्षिणी विधायक का 54वें दिन राजघाट वार्ड में प्रवासः विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाए पौधे, चौपाल लगाकर जनता से पूछे काम

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी में गुरुवार को शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विस प्रवास के 54वें दिन राजघाट वार्ड में जनसंपर्क किया। जनता के बीच चौपाल लगाकर काम पूछे, दुश्वारियां जानी और विकास कार्यों पर चर्चा की।

विधायक ने लगातार चौथे वर्ष आयोजित वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत संत शिरोमणि पूज्य श्री रविदास मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पांच पौधों का रोपण भी किया गया। बता दें कि 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का आगाज 19 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।

समस्याओं को उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम, जलकल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने पेयजल पाइपलाइन बदलने तथा गलियों में स्मार्ट चौका लगाने की मांग रखी। पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए नगर आयुक्त एवं महाप्रबंधक जलकल से वार्ता की।

Oplus_16908288

गुरुवार सुबह भैसासुर बाबा मंदिर पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक ने राजघाट वार्ड के नया महादेव मोहल्ले की गलियों में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया।

राजघाट वार्ड की लगभग एक किलोमीटर लंबी सभी गलियों में पीसीसी कराने एवं चौका पत्थर बदलने के लिए विधायक निधि से धनराशि आवंटित की गई। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 54 दिनों के वार्ड प्रवास के दौरान दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी 24 वार्डों में दो-दो बार प्रवास पूरा हो चुका है।

वर्तमान में तीसरे चरण के प्रवास के छठे वार्ड का भ्रमण भी पूरा हो गया है। स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम के तहत पांच पौधों का रोपण, वार्ड भ्रमण और जनसमस्याओं के समाधान के साथ अंत में चौपाल लगाकर लोगों से अनौपचारिक संवाद किया जाता है।

54 दिनों में कई काम कराए, 8 कैंप लगवाए

विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 54 दिनों के दौरान पटरी, नाली, सीवर, पेयजल, गली-पिट, स्ट्रीट लाइट, पार्क समेत सैकड़ों छोटे-बड़े कार्य कराए गए हैं। इस बार 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के दौरान प्रत्येक रविवार को अलग-अलग स्थानों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

8 रविवार को 8 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैंपों में विश्वकर्मा योजना के किट तथा पीएम स्वनिधि योजना के चेक दर्जनों लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से अब तक करीब एक हजार लोगों का नेत्र परीक्षण कराया जा चुका है, 200 से अधिक लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए हैं।

इनकी रही मौजूदगी

वार्ड प्रवास कार्यक्रम में भाजपा के महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण तथा क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, महानगर मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पार्षद विजय सोनकर, अंकुर मेहरोत्रा, अभिजीत भारद्वाज लकी, दीपक कुशवाहा, शुभम चौरसिया, कमलेश साहनी, सौरभ साहनी, अंगद साहनी, अशोक तिवारी बाबा, प्रियांशु तिवारी, अशोक वर्मा, दुर्गा साहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular